पुलिस पेपर लीक मामले में सी.बी.आई. करेगी आरोपियों से पूछताछ

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jan, 2023 04:24 PM

shimla paper leak case accused cbi interrogation

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले मेंं सी.बी.आई. अब आरोपियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को भी तलब किया जाएगा। जांच के दायरे में पुलिस की एस.आई.टी. भी आएगी।

शिमला (रमेश सिंगटा): हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले मेंं सी.बी.आई. अब आरोपियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को भी तलब किया जाएगा। जांच के दायरे में पुलिस की एस.आई.टी. भी आएगी। हालांकि एस.आई.टी. के अधिकारियों ने बेहतरीन जांच करने का दावा किया है लेकिन सी.बी.आई. अपने तरीके से जांच करेगी। जांच एजैंसी ने हिमाचल पुलिस से करीब दो महीने पहले रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। यह रिकॉर्ड कांगड़ा के गग्गल और स्टेट सी.आई.डी. भराड़ी के थाने में दर्ज दो मामलों पर आधारित था। सोलन पुलिस से रिकॉर्ड नहीं मिल पाया था।

पुलिस की हुई किरकिरी
पेपर लीक मामला हिमाचल का चर्चित मामला रहा। इससे पुलिस की किरकिरी हुई थी। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच हिमाचल पुलिस की एस.आई.टी. से करवाई थी। साथ ही परीक्षा रद्द कर की थी। परीक्षा दोबारा करवाई गई। इनमें आरोपित छात्रों को परीक्षा से बाहर रखा गया। इसके अलावा सरकार ने सी.बी.आई. जांच की सिफारिश की थी लेकिन एस.आई.टी. जांच जारी रही। टीम ने अढ़ाई सौ से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारियां कीं। आरोपियों का ताल्लुक देश भर के करीब 12 राज्यों से रहा है। कई आरोपित पकड़ में भी नहीं आए हैं। तीन अलग-अलग चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गईं।

चंडीगढ़ में दो मामले किए दर्ज
सी.बी.आई. चंडीगढ़ में दो मामले दर्ज कर चुकी है। अब जांच एजैंसी कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है। इसमें स्क्रीनिंग और प्रिंटिंग समेत पुलिस की अलग-अलग कमेटियों के अधिकारियों को अलग-अलग पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

पेपर हुआ लीक
प्रदेश में पिछले साल 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 69,405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम 5 अप्रैल को  घोषित हुआ था लेकिन परीक्षा पेपर लीक हो गया थ। सबसे पहले गग्गल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। तब 6 मई को ही पुलिस ने कांगड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए डी.जी.पी. संजय कुंडू ने एस.आई.टी. गठित की थी। इसके मुखिया डी.आई.जी. मधुसूदन को बनाया गया था। टीम ने देश भर के कई राज्यों में दबिश दी। इस दौरान गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!