Shimla: कर्नाटक के मुख्यमंत्री से तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की यह बड़ी बात

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Oct, 2024 08:33 PM

shimla karnataka chief minister dharmani meeting

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से हिमाचल प्रदेश में पावर प्रोजैक्टों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान यह आग्रह किया।

शिमला (ब्यूरो): तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से हिमाचल प्रदेश में पावर प्रोजैक्टों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान यह आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित होने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने अनेक नवाचार कदम उठाए हैं और सरकार जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने पर विशेष बल दे रही है। इसके उपरांत उन्होंने बेंगलुरु में कर्नाटक के कौशल विकास मंत्री डा. शरण प्रकाश पाटिल और उच्च शिक्षा मंत्री डा. एमसी सुधाकर से भेंट की। धर्माणी ने मंत्रियों के साथ कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा में नव आयाम स्थापित करने की दिशा में विभिन्न नवाचार प्रयासों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व को देखते हुए उन्हें रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित करने के लिए उनका कौशल संवर्धन करना और न्यू एज कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित विषयों का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को एआई आधारित पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कर्नाटक कृषि विश्वविद्यालय के बायोफ्यूल केंद्र का भी दौरा किया और अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्नाटक के अधिकारी भी इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!