इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश व पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Sep, 2022 09:42 PM

shimla ignou registration date extended

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर एवं मास्टर डिग्री कोर्सिज में अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2022 तक बढ़ा दी है।

शिमला (अभिषेक): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर एवं मास्टर डिग्री कोर्सिज में अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2022 तक बढ़ा दी है। जुलाई 2021 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री व मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) तथा जनवरी 2022 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (सैमेस्टर पद्धति) कोर्सिज में पहले से पंजीकृत सभी विद्यार्थी पुन: पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। इसके अलावाजुलाई 2021 से पूर्व के वे सभी पंजीकृत विद्यार्थी जो किन्ही कारणों से अपना पुन: पंजीकरण निर्धारित समय/सत्र में नहीं करवा पाए हैं, वे भी जुलाई 2022 सत्र के लिए फार्म भर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जुलाई 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टीफिकेट कोर्सिज में भी नए प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि नए प्रवेश व पुन: पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!