बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आई.ए.एस. व 15 एच.ए.एस. बदले

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Apr, 2023 07:54 PM

shimla ias has transferred

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 12 आई.ए.एस. व 13 एच.ए.एस. अधिकारी बदले गए हैं।

शिमला (कुलदीप): सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 12 आई.ए.एस. व 13 एच.ए.एस. अधिकारी बदले गए हैं। इसी तरह सिरमौर एवं लाहौल-स्पीति के डी.सी. एवं 12 एस.डी.एम. के तबादले भी किए हैं। सरकार की तरफ से 4 आई.ए.एस. व 1 एच.ए.एस. अधिकारी को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। सरकार की तरफ से डी.सी. लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा को डी.सी. सिरमौर तथा सी.ई.ओ. हिमऊर्जा राहुल कुमार को डी.सी. लाहौल-स्पीति के पद पर तबदील किया गया है।

इसके अलावा मिशन डायरैक्टर एन.एच.एम. सुदेश कुमार मोखटा को एम.डी. एच.पी.एम.सी. व प्रोजैक्ट डायरैक्टर हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास सोसायटी शिमला का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ललित जैन को सी.ई.ओ. बी.बी.एन. विकास अथॉरिटी बद्दी, बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक एवं वित्त गोपाल चंद को निदेशक शहरी विकास, सी.ई.ओ. बी.बी.एन. विकास अथॉरिटी बद्दी डा. रिचा वर्मा को निदेशक लैंड रिकार्ड, डी.सी. चम्बा से हाल ही में तबदील होकर आए दुनी चंद राणा को निदेशक व विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन एवं डी.सी. सिरमौर राम कुमार गौतम को निदेशक खाद्य आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले के पद पर तबदील किया गया है।

विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा शुभकर्ण सिंह को सी.ई.ओ. हिमऊर्जा व पावर कार्पोरेशन के निदेशक कार्मिक एवं वित्त डा. अमित कुमार को बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त एवं कार्मिक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। ए.डी.सी. सोलन जफर इकबाल को नगर निगम सोलन के आयुक्त, ए.डी.सी. काजा अभिषेक वर्मा को एस.डी. जी.आई.सी., आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव को ए.डी.सी. सोलन, एस.डी.एम. मंडी रितिका को आवासीय आयुक्त पांगी तथा एस.डी.एम. सरकाघाट राहुल जैन को ए.डी.सी. काजा के पद पर तबदील किया है। सरकार की तरफ से एच.ए.एस. अधिकारी को भी तबदील किया गया है। इसके तहत एस.डी.एम. धर्मशाला शिल्पी बेक्टा को एस.डी.एम. देहरा के पद पर तबदील करने के अलावा सचिव राज्य चुनाव आयोग सुरजीत सिंह को संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

इसी तरह एस.डी.एम. चौपाल चेत सिंह को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिमला एवं अनुसंधान, एस.डी.एम. सुंदरनगर धर्मेश कुमार को एस.डी.एम. धर्मशाला, एस.डी.एम. बड़सर शशिपाल शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मंडी, एस.डी.एम. थुनाग पारस अग्रवाल को एस.डी.एम. चुवाड़ी, एस.डी.एम. राजगढ़ यादविंदर पॉल को एस.डी.एम. अर्की, एस.डी.एम. बालीचौकी स्वाति डोगरा को एस.डी.एम. सरकाघाट, ए.डी.सी. लाहौल-स्पीति डा. रोहित कुमार को एस.डी.एम. बड़सर, एस.डी.एम. देहरा संकल्प गौतम को ए.सी. टू डी.सी. लाहौल-स्पीति, एस.डी.एम. संगड़ाह के लिए अंडर ट्रांसफर राज कुमार को एस.डी.एम. राजगढ़, एस.डी.एम. अर्की केशव राम को एस.डी.एम. उदयपुर, एस.डी.एम. चुराह गिरीश सुमरा को एस.डी.एम. सुंदरनगर, एस.डी.एम. चुवाड़ी सुनील कुमार को एस.डी.एम. संगड़ाह, एस.डी.एम. कुपवी नारायण सिंह चौहान को एस.डी.एम. चौपाल तथा प्रोजैक्ट डायरैक्टर आई.टी.डी.पी. किन्नौर लक्ष्मण सिंह कनैत को एस.डी.एम. गोहर के पद पर तबदील किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!