Edited By Kuldeep, Updated: 15 Mar, 2026 10:13 PM

जिले के उपमंडल कुमारसैन के तहत लवाण गांव में बीती रात चोरों ने 2 घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला (संतोष): जिले के उपमंडल कुमारसैन के तहत लवाण गांव में बीती रात चोरों ने 2 घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता मोहन लाल डोगरा निवासी गांव चलान, डाकघर किंगल ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की रात करीब 9.30 बजे उनका परिवार सो गया था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे जब उनकी पत्नी पूजा कक्ष में झाड़ू लगाने गई तो वहां रखा ट्रंक गायब पाया। तलाश करने पर घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में ट्रंक टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। मोहन लाल के घर से चोरी हुए सामान के मुताबिक सोने के किटी सैट, कान के टॉप्स (1 जोड़ी), मंगलसूत्र, नाक की तीलियां (2), चांदी की अंगूठी (2), कांटे/झुमके (1 जोड़ी), पायल (2 जोड़ी), चेन (1), गिलास (1), छोटी चम्मच (1) चोरी हुए।
दूसरे घर को भी बनाया निशाना
चोरों ने इसी रात गांव के एक अन्य व्यक्ति पूर्ण चंद के मकान में भी सेंधमारी की। उनके घर से भी भारी मात्रा में कीमती सामान चोरी हुआ है, जिसमें 3 चेन वाला सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की अंगूठियां, एक सोने का गोऊ, एक जोड़ी सोने के बरागर व सहारे और 40,000 रुपए की नकदी चुरा ली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।