Shimla: हिमाचल में बना एक और नया पुलिस जिला

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Aug, 2024 09:37 PM

shimla himachal new police district

हिमाचल में एक और नया पुलिस जिला बन गया है। जिला कांगड़ा के तहत पुलिस जिला देहरा का सृजन कर दिया गया है और इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में एक और नया पुलिस जिला बन गया है। जिला कांगड़ा के तहत पुलिस जिला देहरा का सृजन कर दिया गया है और इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार नए पुलिस जिला देहरा का मुख्यालय जिला कांगड़ा के देहरा में होगा और पुलिस उपमंडल ज्वालामुखी से पुलिस स्टेशन रक्कड़ को उसके क्षेत्राधिकार क्षेत्र सहित पुलिस उपमंडल देहरा को जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

इस नव सृजित पुलिस जिला का अधिकार क्षेत्र 2 पुलिस उपमंडलों देहरा व ज्वालामुखी पर होगा। पुलिस उपमंडल देहरा जिसका क्षेत्राधिकार पुलिस स्टेशन देहरा, पुलिस स्टेशन हरिपुर और नए स्तरोन्नत किए गए पुलिस स्टेशन डाडासीबा और पुलिस उमंडल ज्वालामुखी जिसकी अधिकारिता पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी, पुलिस स्टेशन खुंडिया एवं नए स्तरोन्नत किए गए पुलिस स्टेशन मझीन पर होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!