Shimla: बिजली बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित वेतनमान का 50 प्रतिशत एरियर

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jan, 2026 05:30 PM

shimla electricity board employees revised pay scale

बिजली बोर्ड के सैंकड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने वेतन संशोधन से संबंधित बकाया (एरियर) की कुल राशि का 50 प्रतिशत भुगतान तत्काल प्रभाव से करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड के सैंकड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने वेतन संशोधन से संबंधित बकाया (एरियर) की कुल राशि का 50 प्रतिशत भुगतान तत्काल प्रभाव से करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार यह भुगतान 1 जनवरी 2016 से 12 अप्रैल 2022 की अवधि के लिए देय वेतन संशोधन के एरियर पर लागू होगा। बोर्ड ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूर्व में 8 जुलाई 2022 को जारी कार्यालय आदेश की निरंतरता में लिया गया है। एरियर भुगतान से जुड़ी अन्य शर्तें व नियम पहले की तरह यथावत रहेंगे। इस फैसले से बोर्ड के सैंकड़ों कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों ने वेतनमान संशोधन में 15 प्रतिशत का विकल्प चुना था।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन के इन आदेशों से फील्ड एंड तकनीक कर्मचारियों लाभान्वित होंगे। इनमें ए.एल.एम, इलैक्ट्रीशियन, लाइन मैन, एस.एस.ए. कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त जनरेशन विंग सहित मिनिस्ट्रिीयल कैडर कर्मचारियों को लाभ होगा, जिन्होंनें वेतन संशोधन मान में 15 प्रतिशत का विकत्प चुना था। बोर्ड के इस फैसले से करीब 700 कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री को भेंट किया 2026 का कैलेंडर
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस मौक पर नववर्ष की बधाई दी तथा संगठन का कलैंडर भेंट किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति में पारित चार प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से आईटीआई एव नॉन आईटीआई कर्मचारियों की पदोन्नति में आए ठहराव को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र प्रस्तुत किया गया। संगठन ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस समस्या का समाधान करेंगे और कर्मचारियों को राहत प्रदान करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!