Shimla: 2 दिवसीय किन्नौर दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Apr, 2026 09:43 PM

shimla chief minister kinnaur tour

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को 2 दिवसीय किन्नौर जिले के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री शिमला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से करछम पहुंचेंगे, जहां वह शोंगटोंग-करछम जल विद्युत परियोजना के पावर हाऊस साइट और बैराज साइट का निरीक्षण करेंगे।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को 2 दिवसीय किन्नौर जिले के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री शिमला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से करछम पहुंचेंगे, जहां वह शोंगटोंग-करछम जल विद्युत परियोजना के पावर हाऊस साइट और बैराज साइट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे और परियोजना से जुड़े इंजीनियरों व श्रमिकों के साथ बैठक कर मौके पर आ रहीं चुनौतियों और समाधान पर चर्चा करेंगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री रिकांगपिओ पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाऊस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कल्पा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर तथा डे-बोर्डिंग स्कूल/पॉलिटैक्नीक भवन में चल रहे कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी लेेंगे। वहीं किन्नौर जाने से पहले मुख्यमंत्री मंगलवार प्रातः भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर चौड़ा मैदान स्थित अम्बेदकर चौक पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की तरफ से डा. अम्बेदकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, साथ ही समानता के शिल्पकार स्मारक का अनावरण करेंगे। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री जनजातीय पर्यटन केंद्रित योजना की शुरूआत करने की घोषणा कर सकते हैं। इसी तरह जिला किन्नौर में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री 1,500 रुपए की धनराशि के चैक भी भेंट कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश
हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे, जिसे आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को सायं 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश एफएम शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से मुख्यमंत्री का संदेश मंगलवार सायं साढ़े 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।

सुरक्षा पहरा हुआ कड़ा
हिमाचल दिवस को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। इसके तहत पुलिस और खुफिया एजैंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और प्रदेश के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के साथ लगती सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। हिमाचल दिवस के मुख्य समारोह स्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग करें और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!