मुख्यमंत्री अभी आई.सी.यू. में, सभी टैस्ट सामान्य, अभी रैस्ट की जरूरत

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Oct, 2023 10:44 PM

shimla chief minister aiims under treatment

एम्स में उपचाराधीन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हाल जानने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर से भेंट की और सुक्खू का हाल जाना।

शिमला (संतोष/राक्टा): एम्स में उपचाराधीन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हाल जानने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर से भेंट की और सुक्खू का हाल जाना। उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आई.सी.यू. में हैं, जहां स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डाक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। उनसे मिलने की किसी को इजाजत नहीं है। उनके सभी टैस्ट सामान्य आए हैं और जल्द ही उनको यहां से छुट्टी मिल सकती है लेकिन डाक्टरों के अनुसार अभी उन्हें रैस्ट करनी होगी जिसके लिए मुख्यमंत्री आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रुक सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!