हिमुडा व CPWD करेंगे बनखंडी चिड़ियाघर का निर्माण

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2024 09:25 PM

shimla bankhandi zoo construction

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े बनखंडी चिड़ियाघर (वन्य प्राणी उद्यान) के निर्माण में सी.पी.डब्ल्यू.डी. के अनुभवी विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए चिड़ियाघर का निर्माण कार्य हिमुडा के साथ-साथ सी.पी.डब्ल्यू.डी. को भी दिया जाएगा।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े बनखंडी चिड़ियाघर (वन्य प्राणी उद्यान) के निर्माण में सी.पी.डब्ल्यू.डी. के अनुभवी विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए चिड़ियाघर का निर्माण कार्य हिमुडा के साथ-साथ सी.पी.डब्ल्यू.डी. को भी दिया जाएगा। इसके तहत 50 फीसदी कार्य हिमुडा तथा शेष 50 फीसदी कार्य सी.पी.डब्ल्यू.डी. करेगा। इसके लिए वन विभाग जल्द ही सी.पी.डब्ल्यू.डी. के साथ एम.ओ.यू. करने जा रहा है। वन विभाग इन दिनों एम.ओ.यू. को अंतिम रूप दे रहा है। प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा के देहरा में बनखंडी नामक स्थान पर राज्य सरकार 192 हैक्टेयर भूमि पर 619 करोड़ रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाने जा रही है।

इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वन विभाग योजनाबद्ध तरीके से इसपर शुरू से ही काम कर रहा है, साथ ही इसे पर्यटन से भी जोड़ने की योजना है, ताकि क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत हो सके। इसी के तहत वन विभाग ने सी.पी.डब्ल्यू.डी. से इस चिड़ियाघर का 50 फीसदी कार्य करवाने का निर्णय लिया है, क्योंकि सी.पी.डब्ल्यू.डी. के पास अनुभवी तकनीकी टीम है तथा वह राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। हिमाचल में भी इसके कई प्रोजैक्ट चल रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग सी.पी.डब्ल्यू.डी. के साथ 300 करोड़ रुपए का एम.ओ.यू. करने जा रहा है। ऐसे में अब हिमुडा बनखंडी मे चिड़ियाघर की चारदीवारी, जल संचयन और सेवा पथों के निर्माण का कार्य करेगा, जबकि शेष कार्य जैसे वन्य प्राणियों के रहने के लिए स्थान बनाने आदि का कार्य सी.पी.डब्ल्यू.डी. को सौंपा जाएगा। चिड़ियाघर का निर्माण कार्य विभाग की हिमाचल प्रदेश चिड़ियाघर संरक्षण प्रजनन सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा।

क्षेत्र में पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार की बनखंडी चिड़ियाघर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने की योजना है, ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। बनखंडी चिड़ियाघर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-503 के दोनों ओर बनेगा। यानी यह उच्च मार्ग चिड़ियाघर के बीचोंबीच से गुजरेगा, साथ ही यह चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे में आता है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख अंब रेलवे स्टेशन से इस चिड़ियाघर की दूरी 49 किलोमीटर है। इसी तरह इस चिड़ियाघर की दूरी हमीरपुर से 59, कांगड़ा से 22, धर्मशाला से 40, ज्वालामुखी से 20, चिंतपूर्णी से 31 तथा पठानकोट से 97 किलोमीटर है। पौंग बांध वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से इस चिड़ियाघर की दूरी मात्र 25 किलोमीटर होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!