Shimla: विधानसभा बजट सत्र के 3 हिस्से, पहले चरण में 16 से 18 फरवरी तक 3 बैठकें : पठानिया

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Feb, 2026 06:53 PM

shimla assembly budget 3 parts 3 meetings

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि विधानसभा बजट सत्र के 3 हिस्से होते हैं। पहले चरण में 16 से 18 फरवरी तक 3 बैठकें होंगी।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि विधानसभा बजट सत्र के 3 हिस्से होते हैं। पहले चरण में 16 से 18 फरवरी तक 3 बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी तथा उसके बाद परम्परा के अनुसार सदन में शोकोद्गार एवं विधायी कार्य होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 16वें वित्तायोग की तरफ से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने से उत्पन्न हालात के बीच बदले परिदृश्य में बजट बनाने में समय लग सकता है।

उन्होंने कहा कि सत्र के आयोजन को लेकर पहले जो 3 दिन निर्धारित हुए हैं, उसके लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कहा कि सत्र में सरकारी बिजनैस अधिक रहता है तथा उसके अनुसार आगे की बैठकों के संदर्भ में सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह सत्र की शुरूआत से पहले 15 फरवरी को मीडिया के साथ बातचीत करके आगे की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ है, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सुरक्षा में कोई भी चूक कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि 500 के करीब जवान विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में मौजूद रहेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, वन एवं राजस्व केके पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, बिजली बोर्ड के एमडी आदित्य नेगी, जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप, महानिरीक्षक सतर्कता संतोष पटियाल, उप-महानिरीक्षक दक्षिण रेंज अंजुम आरा, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा तथा निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क राजीव कुमार सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!