SFI का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन, जानिए वजह
Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2024 09:34 PM

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में कुलपति ऑफिस के बाहर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया।
शिमला (ब्यूरो): एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में कुलपति ऑफिस के बाहर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में बात रखते हुए सचिवालय सदस्य मुकेश ने कहा कि विश्वविद्यालय में एसएफआई वर्ष 2020 में प्रोफैसर भर्तियों में हुई धांधलियों के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग कर रही है। करोना काल के समय 2019-20 में पूर्व कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में प्रोफैसर भर्तियों को करवाया गया था। उसके बाद एसएफआई ने इन भर्तियों पर सवाल किए थे और यह आरोप लगाया कि इन भर्तियो के अंदर काफी बड़े स्तर पर शैक्षणिक भ्रष्टाचार किया गया।
इस धरना प्रदर्शन में आगे बात रखते हुए एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कैंपस सचिव सनी सेक्टा ने कहा कि इस तरह की फर्जी प्रोफैसर भर्तियां होना विश्वविद्यालय के प्रशासन पर सवाल खड़ा करती है। इन भर्तियों पर आरटीआई मांग कर सूचना ली, जिसमें 70 प्रतिशत भर्ती किए गए प्रो. गलत साबित हुए। एसएफआई ने मांग की है कि इन भर्तियों की न्यायिक जांच की जाए। न्यायिक जांच के लिए कमेटी गठित की जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
Related Story

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS अधिकारियों का तबादला; जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

श्रीकांत शर्मा फिर बने हिमाचल BJP के प्रभारी, जानें कौन हैं दर्शना सिंह, जिन्हें मिली सह-प्रभारी की...

Himachal Weather : हिमाचल में हल्की बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather : हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश के आसार...जानिए ताजा अपडेट

Shimla बड़ा हादसा टला, 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही 9 लोगों की जान, मदद न मिलने पर शीशा तोड़कर...

Shimla: एचपीयू में विद्यार्थी परिषद ने जलाईं भर्ती संबंधित विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक की प्रतियां

शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग

Weather Update: हिमाचल में फिर बारिश के आसार, इस मानसून में 329 लोगों की मौत

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान, 373 लोगों की मौत

Shimla: मानसून से हुए नुक्सान का जायजा लेने 28 को हिमाचल आएगी केंद्रीय टीम