अनुबंध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2023 06:02 PM

services of contract and daily wage employees regular

हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च, 2023 तक 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त 30 सितम्बर, 2023 को 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद...

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च, 2023 तक 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त 30 सितम्बर, 2023 को 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। इसके अलावा 31 मार्च, 2023 तक 4 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित किया गया है। इसी प्रकार 30 सितम्बर, 2023 को 4 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शनिवार को अधिकारियों को आदेश जारी किए थे। इससे राज्य के 3500 से अधिक अनुबंध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 

कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पैंशनभोगियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लम्बित मांग को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।

नियमित होने वाले अनुबंध कर्मचारियों ने जताया आभार
नियमित होने वाले अनुबंध कर्मचारियों वरुण नागर, सुनील, विकास, अतुल, शुभम सहित अन्यों ने नियमित करने को लेकर अधिसूचना जारी करने पर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अलावा उन्होंने नियमित करने को लेकर अनुबंध कर्मचारियों की आवाज उठाने के लिए मीडिया का भी आभार जताया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!