Shimla: एंटी रैगिंग अभियान के तहत HPU में बनाया सैल्फी प्वाइंट

Edited By Vijay, Updated: 27 Aug, 2024 02:27 PM

selfie point set up at hpu under anti ragging campaign

एंटी रैगिंग अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में सैल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल व बीकानेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने इस सैल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया।

शिमला (अभिषेक): एंटी रैगिंग अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में सैल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल व बीकानेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने इस सैल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल मंगा, प्रो. गोयल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र वर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. ममता मोक्टा आदि उपस्थित रहे।

यूजीसी द्वारा जारी कई दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय में रैगिंग को रोकने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत सैल्फी प्वाइंट खोला गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में पेंटिंग प्रतियोगिता, लोक प्रशासन विभाग द्वारा नाटक का मंचन व संस्कृत विभाग द्वारा रैली निकालकर जागरूक किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!