छात्रवृत्ति घोटाला : CBI की शिमला में पूछताछ, पंजाब-हरियाणा में भी चल रही जांच

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2020 04:37 PM

scholarship scam

250 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई द्वारा पूछताछ का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार जांच एजैंसी ने शुक्रवार को भी जांच दायरे में आए कुछ लोगों से पूछताछ की। यह पूछताछ शिमला में हुई। मामले की जांच को लेकर हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में...

शिमला (ब्यूरो): 250 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई द्वारा पूछताछ का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार जांच एजैंसी ने शुक्रवार को भी जांच दायरे में आए कुछ लोगों से पूछताछ की। यह पूछताछ शिमला में हुई। मामले की जांच को लेकर हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में सीबीआई की टीमें सक्रिय हैं। अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों और कुछ बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी जांच एजैंसी के निशाने पर हैं।

आपसी मिलीभगत से दिया घोटाले को अंजाम

सूत्रों के अनुसार आपसी मिलीभगत से इस करोड़ों रु पए के घोटाले को अंजाम दिया गया है। छात्रों द्वारा आवेदन पत्रों में जिन बैंक खातों का उल्लेख किया गया था, उनके स्थान पर दूसरे बैंक खातों में छात्रवृत्ति जमा की गई। आरोप यह भी लग रहे हैं कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत आबंटित सीटों से अधिक संख्या में छात्रवृत्तियां दी गईं, ऐसे में सीबीआई जांच टीम कथित आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है।

40 से अधिक संस्थान जांच के दायरे में

करोड़ों रु पए के घोटाले की शुरूआती जांच में करीब 22 संस्थान जांच दायरे में चल रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा सूचना के अनुसार 40 तक पहुंच गया है। सीबीआई जांच के दायरे में आए एक संस्थान के खिलाफ लगभग जांच पूरी हो चुकी है, ऐसे में जांच एजैंसी ने तैयार चार्जशीट में कुछ चेहरों को भी नामजद किया है। इनमें निजी शिक्षण संस्थान के साथ बैंकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ चेहरे भी शामिल बताए जा रहे हैं। फरवरी माह में चार्जशीट को अदालत में पेश किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!