दोस्त के घर जा रहे व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूटपाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2019 09:13 PM

robber on the tip of knife

पुलिस थाना परवाणु के तहत एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूटपाट करने का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कसौली कोर्ट में पेश किया गया।

परवाणु: पुलिस थाना परवाणु के तहत एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूटपाट करने का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कसौली कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार बालक राम पुत्र लच्छी राम निवासी गांव घड़सी, डाकखाना कोट, तहसील कसौली, जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया है कि वह अपने घर से रिश्तेदारी में कालका आया था। वहां से वह अपने दोस्त जेठू राम की मृत्यु होने के चलते उसके घर टकसाल जा रहा था।

रास्ता रोककर गर्दन पर रख दिया चाकू, 19,200 रुपए लूटे

इसी दौरान जब वह काली मिट्टी के पास पहुंचा तो रेलवे लाइन से थोड़ा नीचे 2-3 लड़के आए और उसका रास्ता रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने उससे करीब 19,200 रुपए लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने कालू उर्फ सुरेश कुमार पुत्र वीर बहादुर व लक्ष्मण प्रसाद पुत्र राम प्रसाद निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया है। एसएचओ पुलिस थाना परवाणु रूपेश कांत ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!