ठियोग के पास सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Oct, 2021 11:38 AM

road accident near theog two people died

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं और इन हादसों में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर प्रदेश में एक और हादसा हुआ है। शिमला के ठियोग के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं और इन हादसों में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर प्रदेश में एक और हादसा हुआ है। शिमला के ठियोग के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार आधी रात एक बजे के करीब संधू में रौनकाली मंदिर एक कार एचपी 6 बी-8942 खाई में गिर गई। कार में अनिल (30) निवासी संधू और देवेंद्र (53) निवासी कुमारसेन सवार थे। दोनों का इस हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलने के बाद ठियोग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!