सुंदरनगर के हवाणी में मृत मिले पक्षियों की रिपोर्ट निगेटिव

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 13 Jan, 2021 04:37 PM

reports of birds found dead in the hawani of sundernagar negative

पशुपालन विभाग द्वारा मंडी शहर और सुंदरनगर उपमंडल क हवाणी में मृत मिले 8 पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

मंडी (रजनीश) : पशुपालन विभाग द्वारा मंडी शहर और सुंदरनगर उपमंडल क हवाणी में मृत मिले 8 पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। पशुपालन विभाग मंडी के उपनिदेशक डा. विशाल शर्मा ने बताया कि सुंदरनगर के हवाणी में 4 कौवे और मंडी शहर के आसपास 4 काैवे के सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट लैब में जांच के बाद निगेटिव पाई गई है।
उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका में मृत मिले पक्षियों के जो सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया के सैंपल जांच की रिपोर्ट लैब से बुधवार बाद दोपहर कार्यालय में आई है। इसमें जिला में बर्ड फ्लू का अभी तक कोई भी मामला होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!