राणा अब सुजानपुर में सेनेटाइजर व मास्क के साथ बांट रहे हैं फ्रूट-जूस

Edited By prashant sharma, Updated: 27 May, 2020 05:05 PM

rana is now distributing fruit juice in sujanpur with sanitizer and mask

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने बताया कि अब कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा मास्क सेनेटाइजर के साथ क्षेत्र की जनता को फ्रूट-जूस भी मुहैया करवा रहे हैं।

सुजानपुर : सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने बताया कि अब कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा मास्क सेनेटाइजर के साथ क्षेत्र की जनता को फ्रूट-जूस भी मुहैया करवा रहे हैं। इसी कड़ी में 27 मई बुधवार को विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत डेरा, सुजानपुर, दाड़ला, करोट के साथ बडेईं, करोट बाजार, लौंगणी, निहारी, चबुतरा बाजार आदि क्षेत्रों का दौरा जूस व सेनेटाइजर बांटते हुए किया।
PunjabKesari
विधायक लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह अपने-अपने घरों में संयमित व सुरक्षित रहें व लॉकडाउन के अनुशासन का पालन करें। कैप्टन ज्योति प्रकाश ने जानकारी दी कि अब विधायक ने अपने स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों को सेनेटाइज्इड करने का फैसला लिया है। जिस पर तत्काल प्रभाव से अमल करते हुए समर्थकों ने टपरे ग्राम पंचायत की सेनेटाइजेशन से शुरुआत कर दी है। टपरे ग्राम पंचायत के प्रधान रजनीश ने राणा के इस कदम का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!