राणा का सुजानपुर में जूस, सेनेटाइजर व मास्क वितरण का क्रम जारी : डॉ. अशोक राणा

Edited By prashant sharma, Updated: 28 May, 2020 05:20 PM

rana continues to distribute juice sanitizer and mask in sujanpur

सुजानपुर में लगातार मास्क, सेनेटाइजर के साथ अब जूस बांटने की मुहिम को विधायक राजेंद्र राणा ने जारी रखा है। यह जानकारी सुजानपुर कांग्रेस के महासचिव डॉक्टर अशोक राणा ने दी।

सुजानपुर : सुजानपुर में लगातार मास्क, सेनेटाइजर के साथ अब जूस बांटने की मुहिम को विधायक राजेंद्र राणा ने जारी रखा है। यह जानकारी सुजानपुर कांग्रेस के महासचिव डॉक्टर अशोक राणा ने दी। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा ने कोविड-19 संकट के दौर में नियमित अपना सेवा संकल्प को जारी रखते हुए 28 मई वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौरी, लगदेवी, कढियार, सुराह, पौंहज, स्वाणा, बनालग, रोपड़ी, चारियां दी धार, जंदड़ू, मेहलड़ू आदि कई ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव में जूस के साथ सेनेटाइजर व मास्क बांटे।
PunjabKesari
राणा ने कहा कि महामारी के दौर में एहतियातन कोई भी व्यक्ति सेनेटाइजर व मास्क के बिना न रहे, इसका वह पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस महामारी से बचाव का अचूक साधन साबित हो रहा है। इसलिए हर व्यक्ति पूरी ईमानदारी से इसका पालन करे। इसी के साथ उन्होंने अब सुजानपुर की हर पंचायत को सेनेटाइज करने का क्रम भी शुरू कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!