रोटरी क्लब पालमपुर की नई टीम गठित, राकेश विज बने अध्यक्ष

Edited By Vijay, Updated: 22 Jul, 2021 12:19 AM

rakesh vij new chairman of rotary club palampur

रोटरी क्लब पालमपुर की नई टीम गठित की गई, जिसमें वर्ष 2021-22 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उपेंद्र सिंह घई ने रोटेरियन राकेश विज को प्रधान तथा सुरिन्द्र मोहन को सचिव तथा उनकी टीम का विधिवत भव्य समारोह में गठन किया।

पालमपुर (प्रवीण): रोटरी क्लब पालमपुर की नई टीम गठित की गई, जिसमें वर्ष 2021-22 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उपेंद्र सिंह घई ने रोटेरियन राकेश विज को प्रधान तथा सुरिन्द्र मोहन को सचिव तथा उनकी टीम का विधिवत भव्य समारोह में गठन किया। यह कार्यक्रम भूतपूर्व रोटरी मंडल अध्यक्ष सुनील नागपाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक गवर्नर अजय ठाकुर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश विज ने कहा कि भविष्य में जो भी समाज सेवा के कार्य होंगे उन्हें रोटरी  क्लब नई ऊंचाइयों पा ले जाने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने अपने जीवन के बारे में अनुभव व्यक्त किए तथा नई टीम को पद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में पूरे विश्व में अहम भूमिका अदा कर रहा है और रोटरी का ध्येय अब लोगों को ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा के क्षेत्र में लाना है। उन्होंने कहा कि दान देने से जो दिल को सुकून मिलता है वह कहीं भी मिल नहीं सकता तथा लोगों की सेवा ईश्वर की सेवा है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब से 8 नए सदस्य जोड़े गए। इस अवसर पर रोटरी पदाधिकारी विनय शर्मा, कोष्तव गोयल, कपिल सूद, आरके शर्मा, डॉ. सुधीर शलोत्रा, राघब शर्मा, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, संजीव बाघला, पंकज जैन, वाईआर बक्शी, डॉ. मुनीष सरोच, संदीप राणा, राजेश सूद, अजय शर्मा, नितिका जम्वाल, अरुण व्यास, एसपी अवस्थी, विवेक शर्मा,ऋषि संग्राय, धर्मेंद्र गोयल व प्रदीप करोल उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!