70 वर्षों में महिला सशक्तिकरण व उत्थान के लिए कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस : इंदु गोस्वामी

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2022 11:49 PM

rajya sabha mp indu goswami

सांसद इंदु गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है। इसके विपरीत केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

शिमला (ब्यूरो): राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है। इसके विपरीत केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इंदु गोस्वामी ने यहां जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्रभारी नियुक्त की गई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं है। वह हिमाचल प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विस्तृत अध्ययन कर लें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में कामकाजी महिलाओं सहित उनको हर स्तर पर राहत प्रदान की है। प्रदेश में महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना चलाई गई है। महिलाओं को 60 साल की आयु में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, किराए में 50 फीसदी छूट व महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। इसी तरह सीएम कन्यादान की राशि 31 हजार से 51 हजार, शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपए व मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 35 अनुदान दिया जा रहा है। बेटी है अनमोल योजना, स्थानीय निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण व बेटी के जन्म पर 51,000 रुपए की एफडी करने के अलावा पढ़ाई के लिए अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के उत्थान के अपने कार्यकाल में शुरू की गई 5 योजनाओं को गिनकर दिखाए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!