मंडी में बारिश का कहर, पार्किंग शेड की छत पर गिरा डंगा

Edited By prashant sharma, Updated: 30 Jul, 2021 12:32 PM

rain wreaks havoc in mandi riot fell on the roof of the parking shed

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। वहीं प्रदेश के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। वीरवार देर रात तेज बारिश के कारण मंडी के रामनगर में पार्किंग शेड की टीन की छत पर डंगा गिर गया। पार्किंग में खड़ी 12 कारों पर छत गिरने से भारी...

मंडी : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। वहीं प्रदेश के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। वीरवार देर रात तेज बारिश के कारण मंडी के रामनगर में पार्किंग शेड की टीन की छत पर डंगा गिर गया। पार्किंग में खड़ी 12 कारों पर छत गिरने से भारी नुकसान हुआ है। चार कारों का ऊपरी हिस्सा टूटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाकियों के शीशे टूटे हैं। रामनगर के पार्षद योगराज ने कहा कि कारों को निकाला जा रहा है। वहीं बारिश से सातमील के पास भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच शुक्रवार सुबह छह से साढ़े सात बजे तक डेढ़ घंटे के लिए बंद रहा। वाहनों को वाया कटौला बजौरा मार्ग से भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!