Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Apr, 2023 02:05 PM

शिमला, 17 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ''भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान'' के निकट मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी के आवास में आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 17 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 'भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान' के निकट मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी के आवास में आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को देर रात करीब दो बजे हुई। उस वक्त आवास खाली था क्योंकि उसकी साजसज्जा का काम चल रहा है।। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि यह मकान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधीक्षक शिव कुमार को आवंटित किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बोइलागंज, माल रोड और छोटा शिमला से दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब तीन घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहली मंजिल पर लगी आग में 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।