हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 2940 नये मामले सामने आये

Edited By PTI News Agency, Updated: 21 Jan, 2022 11:11 PM

pti himachal pradesh story

शिमला, 21 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,940 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,350 हो गई। वहीं नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

शिमला, 21 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,940 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,350 हो गई। वहीं नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।
राज्य में संक्रमण से अभी तक 3,908 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि छह पुरुषों और तीन महिलाओं की शुक्रवार को वायरस से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में तीन, सिरमौर में दो और शिमला, सोलन, ऊना और मंडी में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के सबसे ज्यादा 721 नये मामले शिमला में सामने आये। अधिकारी ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 17,071 हो गई जो बृहस्पतिवार को 15,618 थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, 1,477 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। इसके साथ, हिमाचल प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,36,327 हो गई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!