छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 31 Dec, 2021 12:02 PM

principal arrested for molesting girl students

कॉलेज छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंसिपल ने पहले हाईकोर्ट से एक दिन की जमानत ली थी, लेकिन देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने गिरफ्तारी की...

शिमला : कॉलेज छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंसिपल ने पहले हाईकोर्ट से एक दिन की जमानत ली थी, लेकिन देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। छेड़छाड़ कास आरोप लगने के बाद शिक्षा विभाग पहले ही प्रिंसिपल को निलंबित कर चुका है। यहां बता दें कि सीमा कॉलेज रोहड़ू की एक छात्रा ने प्रिंसिपल ब्रजेश चौहान पर फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दो और छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ वुमेन सेल में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को कार्यक्रम के नाम पर शिमला और चंडीगढ़ ले गया था। उन्हें होटल में ठहराया, जहां नशे की हालत में कार्यकारी प्रिंसिपल उनके कमरे में घुस आया। इसके बाद सक्षम गुड़िया बोर्ड ने भी मामले पर कड़ा संज्ञान लिया। प्रिंसिपल की गिरफ्तारी को लेकर सीमा कॉलेज के छात्रों ने पिछले दिनों चक्का जाम भी किया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!