दिल्ली में राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह, संगठन की आगामी रणनीति बारे दी जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2022 08:40 PM

pratibha singh meets rahul gandhi in delhi

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार शाम को दिल्ली में राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों से राहुल गांधी को अवगत करवाया।

दिल्ली/शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार शाम को दिल्ली में राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों से राहुल गांधी को अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति के बारे में भी जानकारी दी। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बहन शिप्रा बुटेल भी मौजूद रहीं और राहुल गांधी को एक निजी कार्यक्रम में हिमाचल आने का न्यौता दिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!