दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रतिभा सिंह, कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए उठाई ये मांग

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2023 11:35 PM

pratibha singh meets congress national president kharge in delhi

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत करवाया, साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं की...

शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत करवाया, साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं की पैरवी करते हुए उन्हें सरकार में जिम्मेदारियां दिए जाने की बात कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में यदि कर्मठ पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारियां दी जाती हैं तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार होगा। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वेणुुगोपाल व शुक्ला से कर चुकी हैं अलग-अलग बैठक 
बता दें कि प्रतिभा सिंह लंबे समय से कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जिम्मेदारी देने की मांग कर रही हैं। वह राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुुगोपाल और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से भी अलग-अलग बैठक कर संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों से अवगत करवा चुकी हैं। बीते दिनों पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के समक्ष भी उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ताओं की पैरवी करते हुए समय रहते सरकार में जिम्मेदारियां दिए जाने का मामला उठाया था। इसी कड़ी में अब उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की है।

संसद के विशेष सत्र में उठाएंगी मामला
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में आई आपदा को केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगी ताकि प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद मिल सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!