सोलन में कल लगेगा Power cut! देखें प्रभावित क्षेत्रों की सूची?

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Dec, 2025 03:36 PM

power cut in solan tomorrow see the list of affected areas

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 05 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक आयकर कार्यालय, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, शिव मंदिर के समीप न्यू कथेड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक तथा सांय 04.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक सूर्य विहार, खुंडीधार, साईं मंदिर, क्वागड़ी, शयोथल, मैरेडियन, डमरोग, धरांजटी, बडखोर, चिल्ला, बग्गर, आंजी, बलाणा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 05 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा सांय 04.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक न्यू कथेड़, पुलिस लाईन, जेल, सब्जी मण्डी, कथेड़, चामुंडा कॉलोनी, आई.टी.आई. के समीप एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपिरहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!