वीरभद्र सिंह के निवास में पकी सियासी खिचड़ी, जानिए कौन-कौन नेता हुआ शामिल

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 06:21 PM

political khichdi cooked in the residence of virbhadra singh

प्रदेश कांग्रेस की सियासी खिचड़ी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में पकी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए। हालांकि कुछ दिन पहले कौल सिंह ठाकुर के घर भी एक लंच डिप्लोमेसी हुई थी, जिसमें 7 नेताओं ने भाग लिया था और कांग्रेस...

शिमला (योगराज): प्रदेश कांग्रेस की सियासी खिचड़ी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में पकी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए। हालांकि कुछ दिन पहले कौल सिंह ठाकुर के घर भी एक लंच डिप्लोमेसी हुई थी, जिसमें 7 नेताओं ने भाग लिया था और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के खिलाफ हाई कमान को शिकायत भी की थी। लंच डिप्लोमेसी में शामिल सातों नेताओं ने वीरभद्र सिंह के लंच से किनारा किया है।

कौल सिंह के घर पर हुए लंच में सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल, सोहन लाल ठाकुर और सुधीर शर्मा शामिल थे जो वीरभद्र सिंह के लंच में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा आशा कुमारी, जीएस बाली, रामलाल ठाकुर भी वीरभद्र सिंह के लंच में शामिल नहीं हुए। हालांकि इसके क्या कारण रहे होंगे ये कहा नहीं जा सकता लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे सियासी गुटबाजी भी देखी जा रही है। लंच में जहां प्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई तो वहीं कांग्रेस को एकजुट कर 2022 में सत्ता में लाने के लिए मंथन भी हुआ। वीरभद्र सिंह ने सभी नेताओं को आगे बढऩे का मंत्र दिया।

वीरभद्र सिंह के लंच में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक राजेंद्र राणा, मोहन लाल बरागटा, कुलदीप पठानिया, पवन काजल,नंद लाल, जगत सिंह नेगी, हरीश जनारथा, ठाकुर सिंह भरमौरी, चन्द्र कुमार, विनय कुमार, केवल सिंह पठानिया, चेतराम मंडी, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, प्रकाश चौधरी, जगजीवन पाल, संजय रत्न, गंगू राम मुसाफिर, ज्वालाजी से  संजय रतन, इंद्र दत लखनपाल, अजय बहादुर,सुंदर सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विनय कुमार, हरीश जनारथा व आदित्य विक्रम और यशवंत छाजटा शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!