पुलिस ने हरियाणा से बरामद की नाबालिग लड़की, अगवा करने वाला भी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 20 Dec, 2020 10:25 PM

police recovered minor girl kidnapper arrested from haryana

गोहर से अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है, वहीं पीड़िता के परिवार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गोहर (ख्याली राम): गोहर से अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है, वहीं पीड़िता के परिवार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोहर के देवधार की एक नाबालिग लड़की को आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से झांसे में लिया और 17 दिसम्बर को बहला-फुसलाकर सड़क किनारे बुलाकर खड़ी कार में अगवा करके ले गया था।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाना गोहर में रिपोर्ट दर्ज करवाई तथा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की 2 टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने आरोपी के संभावित ठिकानों खेड़ा और हरियाणा के जींद में दबिश दी तथा आरोपी को नाबालिग लड़की समेत जींद से बरामद कर गोहर लाया गया है, जहां पीड़िता के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले को अदालत में पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना प्रभारी सुरम सिंह धीमान ने कहा कि लड़की के घर से अगवा होने के बाद उसके पिता ने थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की और आरोपी को बरामद कर पीड़िता को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में हर पहलू को लेकर छानबीन कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा ऐसे निर्णय लेना परिवार व समाज के लिए हमेशा घातक सिद्ध होता है। यहां तक कि एक छोटी-सी लापरवाही मां-बाप के जीवन को जलीलता से गुजर-बसर करने पर मजबूर कर देती है। डीएसपी कर्ण सिंह गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!