पिकअप ने कुचल डाला राहगीर

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Oct, 2020 11:43 AM

pickup crushed passerby

तेज रफ्तार ने एक और जीवन छीन लिया है। गतरात्रि तेज रफ्तार से एक पिकअप ने एक प्रवासी मजदूर को कुचल दिया।

ऊना (सुरेन्द्र ) : तेज रफ्तार ने एक और जीवन छीन लिया है। गतरात्रि तेज रफ्तार से एक पिकअप ने एक प्रवासी मजदूर को कुचल दिया। हादसा जिला मुख्यालय ऊना के निकट रामपुर में तब हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल चल रहे अख़्तर वासी सहारनपुर को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ऊना की तरफ से जा रहे इस पिक अप्प एचपी 72 बी 0776 को शिव कुमार  चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ धारा 279/304 ए आईपीसी में केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!