Edited By Jyoti M, Updated: 16 Feb, 2026 03:57 PM

जिला ऊना में पशु पालन विभाग के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 36 पदों हेतु निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाला शारीरिक परीक्षण प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
ऊना। जिला ऊना में पशु पालन विभाग के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 36 पदों हेतु निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाला शारीरिक परीक्षण प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
पशु पालन विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र सिंह पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शीघ्र ही शारीरिक परीक्षण की नई तिथियाँ निर्धारित की जाएंगी तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते सूचित किया जाएगा।