हिमाचल में पेट्रोल की कीमतों ने लगाया शतक, दुनिया के सबसे ऊंचे पेट्रोल पंप पर यह है भाव

Edited By prashant sharma, Updated: 01 Jul, 2021 12:32 PM

petrol prices hit a century in himachal

देश के अन्य राज्यों की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है और यहां पेट्रोल 100 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।

शिमला : देश के अन्य राज्यों की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है और यहां पेट्रोल 100 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। सूबे में अब गाड़ियों में तेल भरवाना महंगा हो गया है। सूबे के जिले लाहौल-स्पीति के काजा पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है। यह पेट्रोल पंप भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा पेट्रोल पंप है, जो भारत-तिब्बत सीमा पर काजा में है।

शिमला से 425 किमी दूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गए हैं। शिमला से करीब 425 किलोमीटर दूर और समुद्रतल से 3800 मीटर ऊंचाई पर बसा काजा एक छोटा सा टूरिस्ट शहर है। लाहौल के छुरपक स्थित पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रतिलीटर पहुंचने वाले हैं। दरअसल, यहां पर पेट्रोल पहुंचना चुनौती से कम नहीं है। एक ही फीलिंग स्टेशन होने के चलते यहां पर अक्सर पेट्रोल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। काजा मनाली मार्ग में काजा के बाद तीन सौ किमी दूर मनाली में पेट्रोल पंप मिलते हैं। वहीं, लेह मनाली हाईवे पर तींदी में पेट्रोल पंप है। इसके बाद 365 किमी दूर लेह में पेट्रोल पंप है। लोग इन मार्ग पर पेट्रोल लेकर साथ चलते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!