जिस नशा निवारण केंद्र में भर्ती था मरीज, उसी के संचालक की उड़ा ले गया गाड़ी

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2022 09:02 PM

patient blew away the vehicle of drug de addiction center operator

एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन व्यक्ति केंद्र के मालिक की गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। बाद में गाड़ी पंजाब के होशियारपुर में खड़ी मिली लेकिन उसमें से कुछ रुपए, 2 मोबाइल और 2 एटीएम कार्ड गायब मिले, वहीं उपचाराधीन व्यक्ति भी गायब था। केंद्र संचालक...

ऊना (विशाल): एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन व्यक्ति केंद्र के मालिक की गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। बाद में गाड़ी पंजाब के होशियारपुर में खड़ी मिली लेकिन उसमें से कुछ रुपए, 2 मोबाइल और 2 एटीएम कार्ड गायब मिले, वहीं उपचाराधीन व्यक्ति भी गायब था। केंद्र संचालक ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दी है, जिसके चलते पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के तहत एक नशा निवारण केंद्र का संचालक अपनी गाड़ी में अपनी मां और उक्त उपचाराधीन जालंधर निवासी व्यक्ति के साथ ऊना में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। उक्त व्यक्ति पिछले 6 माह से नशा निवारण केंद्र में संचालक के पास उपचाराधीन था। संचालक ने ऊना में वार्ड नंबर-4 में अपनी गाड़ी खड़ी की। इस दौरान केंद्र संचालक की मां और उक्त व्यक्ति गाड़ी में ही रहे और गाड़ी की चाबी कार में लगी थी। 

किसी वाहन के आ जाने से गाड़ी को साइड करने के लिए उपचाराधीन व्यक्ति ने केंद्र संचालक की मां को गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी माता को चकमा देकर गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद गाड़ी होशियारपुर के साधुचक्क में सुनसान जगह पर खड़ी मिली। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि इस संबंध में शिकायत आई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!