Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2023 11:23 PM

कुल्लू जिला के डोभी में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट व पर्यटक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कुल्लू/नग्गर (शम्भू/आचार्य): कुल्लू जिला के डोभी में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट व पर्यटक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडर ने डोभी में टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी ही थी कि वह अचानक क्रैश हो गया। साइट से उड़ते समय ही यह खाई में गिर गया। इस घटना में पायलट मगाडी गला चम्बा निवासी अमित को पांव में चोट आई है जबकि पर्यटक प्रणव (31) पुत्र आकाश निवासी हाऊस नंबर 13-102 आरएनएस शांति निवास बेंगलुरु को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। पुलिस घटना के पीछे रहे कारणों का पता लगा रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
बार-बार हो रहे हादसे
2 महीनों में पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक हादसे हुए। कुछ दिन पहले राफ्टिंग के दौरान महाराष्ट्र की महिला की मौत भी हो चुकी है, वहीं पैराग्लाइडिंग के दौरान भी पर्यटक जख्मी हुए और आपात लैंडिंग की भी घटनाएं हुईं। पैराग्लाइडर क्रैश होने की घटनाओं में भी चोटें आईं। बीते रोज भी पायलट को ढालपुर के बजाय शास्त्रीनगर में बगीचे में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here