दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2022 04:24 PM

paonta sahib road accident youth death

उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपिंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा अपने भतिजे मनीष के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आए थे। ट्रैक्टर भरकर वह वापस जा रहे थे कि ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय मनीष ट्रैक्टर के पास खड़ा था कि अचानक ट्रैक्टर मनीष की तरफ घूम गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल सूरजपुर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!