Chamba: व्यक्ति ने चंद्रभागा नदी में लगाई छलांग, सर्च ऑप्रेशन जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Aug, 2025 04:07 PM

pangi person river jump

जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ में चंद्रभागा नदी पर बने शुक्राली पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह लापता है।

पांगी (वीरू): जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ में चंद्रभागा नदी पर बने शुक्राली पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह लापता है। पुलिस ने देर शाम तक चंद्रभागा नदी के तटों पर लापता हुए व्यक्ति की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार देर शाम को चम्बा से पांगी की ओर जा रहे वाहन चालकों की नजर पुल पर पड़े एक जोड़ी जूतों पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ कि किसी व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई होगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की तलाश शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि एक भेड़ पालक लापता है, जो अपने पशुओं को लेकर पांगी की धारों में आया हुआ था। स्थानीय लोगों से बातचीत और प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की है। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि छलांग उसने ही लगाई है। पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल चंद्रभागा नदी में व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!