Kangra: डोगरा रैजीमैंट के सैनिक संजीव कुमार का निधन, कर्नाटक में दे रहे थे सेवाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2025 05:36 PM

panchrukhi soldier death

तिनबड के समीप गांव ढंडेरा निवासी 13 डोगरा रैजीमैंट के संजीव कुमार (40) पुत्र चेत राम का बीमारी के कारण देहांत हो गया। संजीव कुमार आर्मी में थे। मौजूदा समय कर्नाटक में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पंचरुखी (तिलक): तिनबड के समीप गांव ढंडेरा निवासी 13 डोगरा रैजीमैंट के संजीव कुमार (40) पुत्र चेत राम का बीमारी के कारण देहांत हो गया। संजीव कुमार आर्मी में थे। मौजूदा समय कर्नाटक में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पीलिया होने की वजह से सेना अस्पताल बेंगलुरु में उनका उपचार चल रहा था, जहां पर रविवार को उनका देहांत हो गया। मंगलवार को पैतृक गांव ढंडेरा में सैनिक टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। संजीव कुमार अपने पीछे माता, पत्नी सरुचि व 2 लड़के रामरथ (7) व साहिल (5) को छोड़ गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!