कोरोना मामले के बाद पंचरुखी पुलिस थाना सील, पालमपुर से होगा कार्य

Edited By Vijay, Updated: 13 May, 2020 12:04 AM

panchrukhi police station seal after covid19 case

पंचरुखी पुलिस थाने का कार्यभार अब पालमपुर पुलिस थाना संभालेगा। पंचरुखी पुलिस थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी के कोविड-19 पॉजीटिव आने के बाद पंचरुखी पुलिस थाना को सील कर दिया गया है। पंचरुखी पुलिस थाना के तहत कुल 34 पंचायतें आती हैं। पुलिस पॉजीटिव...

पालमपुर (भृगु): पंचरुखी पुलिस थाने का कार्यभार अब पालमपुर पुलिस थाना संभालेगा। पंचरुखी पुलिस थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी के कोविड-19 पॉजीटिव आने के बाद पंचरुखी पुलिस थाना को सील कर दिया गया है। पंचरुखी पुलिस थाना के तहत कुल 34 पंचायतें आती हैं। पुलिस पॉजीटिव पुलिस कर्मी के प्राइमरी कांटैक्ट का पता लगा रही है। सोमवार को पुलिस कर्मी के पालमपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय आने के बाद मंगलवार को समूचे कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया।

परिसर के साथ सटी कुछ दुकानें बंद करवाईं

परिसर के साथ सटी कुछ दुकानों को मंगलवार को बंद करवा दिया गया तथा परिसर में आने के लिए मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है। डीएसपी पालमपुर डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पंचरुखी पुलिस थाने को सील किए जाने के बाद अब पंचरुखी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कार्यों को पालमपुर पुलिस थाना से संचालित किया जाएगा।

गदियाड़ा में चलाया जाएगा एएलसी अभियान

पुलिस कर्मी के पॉजीटिव आने के बाद पंचरुखी की गदियाड़ा पंचायत में एएलसी अभियान चलाकर सभी लोगों के  स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में फैली इस पंचायत की जनसंख्या लगभग 3400 है। वहीं इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि किसी में फ्लू के लक्षण तो नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!