Kangra: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाया जाए कड़ा कानून : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Oct, 2024 06:54 PM

palampur road accident stop shanta letter

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर भारत की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक केन्द्रीय कानून बनाने का आग्रह किया है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर भारत की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक केन्द्रीय कानून बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी द्वारा दुर्घटनाओं के संबंध में बताया गए वरण पढ़ कर दिल दहल गया। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 63 लाख किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें केवल 2 प्रतिशत राजमार्ग हैं। इन राजमार्गों पर ही प्रतिवर्ष दुर्घटनाओं में एक लाख लोग मरते हैं और तीन लाख लोग घायल होते हैं। 63 लाख किलाेमीटर में से केवल 2 प्रतिशत राजमार्गों पर ही यदि एक लाख लोग मरते हैं तो देश की कुल सड़कों पर दुर्घटनाओं में कितने लोग मरते होंगे, यह सोच कर ही दिल दहल जाता है। यद्यपि यह ठीक है कि राजमार्गों पर ही यातायात अधिक होती है।

शांता कुमार ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत में न तो लोग कानून का आदर करते हैं और न ही कानून से उन्हें कोई डर है। दुर्घटनाओं का 70 प्रतिशत कारण तो लापरवाही में तेज गति से गाड़ी चलाना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना तथा आवश्यक अन्य नियमों के पालन न करने पर कुल मिलाकर दुर्घटनाओं के 90 प्रतिशत कारण हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिंगापुर, नीदरलैंड जैसे कुछ देश हैं जहां अपराध बहुत कम होते हैं। कारण केवल एक ही है कि वहां हर अपराध की बहुत सख्त सजा दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी बढ़ रही है। गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। लोगों में जल्दी व जल्दबाजी की मूर्खता भी बढ़ रही है। इसलिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि वे भारत की सड़कों पर भयंकर दुर्घटनाएं रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून बना कर लागू करवाएं।
लाइसैंस रद्द करने की हो सजा

उस कानून में शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज गति से तथा नियम तोड़ने इत्यादि अपराधों के लिए कम से कम 25 हजार रुपए जुर्माना तथा 6 महीने के लिए लाइसैंस रद्द करने की सजा हो। उन्होंने कहा कि कानून बनाने के बाद लागू करने से एक महीना पहले कानून का पूरे देश में व्यापक प्रचार किया जाए। लोगों को शिक्षित किया जाए। यह समझाया जाए कि सड़क पर होश से चलने के कारण लाखों लोगों की जिन्दगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनने से सड़क दुर्घटनाएं बहुत कम हो जाएंगी और भारत का इतिहास नितिन गडकरी को हमेशा याद रखेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!