अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल जा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Dec, 2021 10:04 PM

palampur road accident person death

हिट एंड रन के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर तथा मारंडा के मध्य कालू दी हट्टी में हुई। उक्त व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा घसीटते हुए उसे कुछ दूरी तक ले गया।

पालमपुर (भृगु): हिट एंड रन के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर तथा मारंडा के मध्य कालू दी हट्टी में हुई। उक्त व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा घसीटते हुए उसे कुछ दूरी तक ले गया। मृतक का एक जूता शव से लगभग 15 मीटर पहले पड़ा पाया गया। वाहन की टक्कर तथा घसीटे जाने के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से कुचला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तथा जांच आरंभ की। घटना सोमवार सायं 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। उस समय अंधेरा हो चुका था तथा जिस स्थान पर यह घटना घटी, वह वीरान क्षेत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें पंचरुखी क्षेत्र के 33 वर्षीय किशोरी लाल का नाम अंकित है। पुलिस आधार कार्ड पर दर्शाए पते के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, ताकि मृतक की सही पहचान को सुनिश्चित बनाया जा सके।

डी.एस.पी. पालमपुर  गुरबचन सिंह का कहना है कि कालू दी हट्टी के समीप एन.एच. पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को हिट किया है, जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!