बिलासपुर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, फैली सनसनी (Video)

Edited By kirti, Updated: 04 Feb, 2020 12:15 PM

बिलासपुर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि यह गुब्बारा सोमवार सुबह जुखाला क्षेत्र के साथ लगते अप्पर स्याहुला के एक खेत में मिला। गांव की एक महिला निर्मला देवी पत्नी बालक राम आयु 54 वर्ष सुबह-सुबह अपने पशुओ को ...

बिलासपुर(मुकेश): बिलासपुर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि यह गुब्बारा सोमवार सुबह जुखाला क्षेत्र के साथ लगते अप्पर स्याहुला के एक खेत में मिला। गांव की एक महिला निर्मला देवी पत्नी बालक राम आयु 54 वर्ष सुबह-सुबह अपने पशुओ को चारा डालने के लिए पशुशाला जा रही थी उस समय इस महिला ने खेत में पड़ा यह गुबारा देखा। महिला ने बताया कि उसे लगा की यह गुबारा पड़ोसियों के बच्चों का है जो यहां आकर गिर गया है और उसने यह गुबारा वहा से उठा लिया और अपनी पशुशाला ले गई। इसके बाद में उसने घर बताया की उससे खेत में गुबारा मिला है जो उसने पशुशाला में रख दिया। उसके बाद उसके भतीजे विक्रम ठाकुर ने पशुशाला में जाकर यह गुबारा देखा। उसने देखा कि इस गुबारे के साथ कुछ बंधा है जब इसे खोल कर देखा तो इसके साथ एक एल्मुनियम का सिक्का बंधा था। जिस पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा था इसके अलावा इस पर चांद तारे इस्लामिक निशान बने थे।
PunjabKesari
 

जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि यह पाकिस्थान की मुद्रा है। इस गुबारे पर भी स्पाइडर मैन प्रिंट हुआ था। विक्रम ने जैसे ही गुबारे से यह सिक्का निकाला वैसे ही गुबारा एक दम से उड़ गया और बंदला की पहाडियों की तरफ चला गया। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस चौकी नम्होल को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस चौकी नम्होल व बरमाणा थाना से एक टीम मौके पर पहुंच गई। बरमाणा थाना प्रभारी विलोचन नेगी ने मौके पर पहुंच कर इसकी छानबीन की तथा सिक्के को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं कुछ बुधिजिवियों का कहना है कि ओस के कारण यह गुबारा खेत में बैठ गया होगा जैसे धुप लगी वैसे ओस खत्म हो गई और धुप से इसमें गैस भर गई। जिसकी वजह से यह उड़ गया होगा या फिर इस गुबारे में कोई ऐसा उपकरण हो सकता है। जो सोलर से चार्ज होता हो और इसकी चार्जिंग खत्म हो गई हो।

जिसकी वजह से यह खेत में बैठ गया हो और जैसे ही इस गुबारे पर धुप पड़ी वैसे ही इसमें चार्जिंग हो गई हो और यह उड़ गया हो। बहरहाल अभी तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है जिससे इसके बारे में कुछ कहा जा सके। यह गुबारा पडोसी देश पाकिस्थान से आया है या यही से किसी ने उड़ाया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि अगर यहां से किसी व्यक्ति ने इस गुबारे को उड़ाया है तो इसमें बंधा पाकिस्तानी सिक्का कहां से आया। इस गुबारे के अन्दर क्या कोई उपकरण था या नहीं इस बारे में अभी तक कुछ कहा नही जा सकता। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि यह गुबारा कहां से आया और इसके अन्दर क्या था। इस पाकिस्तानी गुबारे के मिलने से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!