किन्नौर में दर्दनाक कार हादसा: दो लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल IGMC रेफर

Edited By Ekta, Updated: 22 Oct, 2019 01:46 PM

painful car accident in kinnaur two people died on the spot

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि यह हादसा सोमवार आधी रात को...

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि यह हादसा सोमवार आधी रात को रिकॉन्गपिओ में हुआ। हादसे के समय सेंट्रो कार में 3 लोग सवार थे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने हादसे की पुष्टि की है। हादसे में पवन कुमार (45) शाहपुर, कांगड़ा और सर्प गयाचो (29) काजा की मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश घायल हो गया। 

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10-10 हजार फोरी राहत और घायल को 5 हजार फौरी राहत दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!