करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2023 08:01 PM

padma shri nekram sharma of karsog awarded honorary degree of phd

करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय राजस्थान की तरफ से पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अचरोल कैंपस में आयोजित हुआ, जिसमें 4 पद्मश्री शख्सियतों को पीएचडी की मानद उपाधि...

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय राजस्थान की तरफ से पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अचरोल कैंपस में आयोजित हुआ, जिसमें 4 पद्मश्री शख्सियतों को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वर्ष 2022 के 1560 यूजी व पीजी बैच के पासआऊट विद्यार्थियों और 25 पीएचडी धारकों को भी डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में पद्मश्री एमुडियंड रानी माचय्य (कर्नाटक), पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन व अहमद हुसैन (जयपुर) व पद्मश्री नेकराम शर्मा (हिमाचल प्रदेश) को पीएचडी की मानद उपाधि दी गई। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 65 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड, 60 को सिल्वर व 15 को चेयरपर्सन अवॉर्ड से नवाजा गया।

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने नेकराम शर्मा : दीप राज
करसोग के विधायक दीप राज ने पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजे जाने पर पद्मश्री नेकराम शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नेकराम शर्मा करसोग क्षेत्र के ऐसे हीरे हैं जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती की तकनीक से विलुप्त होते मोटे अनाजों को संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनकी इस लगन ने साबित किया है कि कठिन परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल किया जा सकता है।

लोगों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील
पद्मश्री नेकराम शर्मा ने पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजे जाने पर महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय राजस्थान का आभार जताया। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की तकनीक को अपनाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों को अपनी खानपान में शामिल कर कई तरह के गंभीर रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!