Himachal: जयराम ठाकुर का ऐलान, आपदा में आशियाने खो चुके लोगों की मदद के लिए देंगे अपना 3 माह का वेतन

Edited By Vijay, Updated: 28 Oct, 2025 10:42 PM

opposition leader jairam thakur

आपदा में अपने आशियाने खो चुके लोगों की मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपना 3 माह का वेतन प्रदान करेंगे। यह ऐलान जयराम ठाकुर ने मंगलवार को बालीचौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है।

बालीचौकी (फरेंद्र): आपदा में अपने आशियाने खो चुके लोगों की मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपना 3 माह का वेतन प्रदान करेंगे। यह ऐलान जयराम ठाकुर ने मंगलवार को बालीचौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार की काम करने की इच्छा ही समाप्त हो चुकी है। आपदा के संकट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार जिम्मेदारी से दूर भाग रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब वर्ष 2023 में आपदा आई तो सरकार ने खजाना खाली होने का रोना रोकर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। उन्होंने भरे मंच से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि वह जहां एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोल देते थे, वहीं व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाले यह मुख्यमंत्री ठीक उनके विपरीत चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 74 आपदा पीड़ितों को राहत राशि के चैक भी दिए। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
PunjabKesari

प्रदेश में थमा विकास का पहिया, एक काम के 3-3 बार लग रहे टैंडर
जयराम ठाकुर ने कहा पूरे प्रदेश में विकास का पहिया थम गया है। एक काम के 3-3 बार टैंडर लग रहे हैं, लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आ रहा है। आपदा के 4 माह बाद भी कई इलाकों में मुख्यमंत्री तो दूर की बात सरकार का कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा है। लोगों को अभी तक भी फौरी राहत तक नहीं मिल पाई है। बेघर लोग भीषण सर्दी के बावजूद लोगों के घरों में ही रातें काटने को विवश हैं।

धारा -118 के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में सरकार, भाजपा नहीं बेचने देगी प्रदेश का हित
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने धारा 118 में सरलीकरण के नाम पर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ करने का पूरा मन बना लिया है। इसीलिए बार-बार सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग धारा 118 में बदलाव को जायज ठहरा रहे हैं। सरकार का यह कृत्य किसी भी हिमाचल के हित में नहीं होगा और भारतीय जनता पार्टी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश को "फॉर सेल" का दौर नहीं चलाने देगी। लोगों ने कांग्रेस को प्रदेश के भले के लिए सत्ता सौंपी है, लेकिन भाजपा प्रदेश का हित नहीं बेचने देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!