Himachal: माजरा प्रकरण काे लेकर सरकार पर बरसे जयराम, कहा-जेल जाने से नहीं डरते...सांसद-विधायक सब तैयार

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2025 06:09 PM

opposition leader jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माजरा प्रकरण पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और यहां के प्रशासन सहित अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

पांवटा साहिब/नाहन (आशु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माजरा प्रकरण पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और यहां के प्रशासन सहित अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। पांवटा साहिब में बुधवार को आयोजित जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सिर्फ पांवटा साहिब या नाहन का मामला न होकर पूरे हिमाचल प्रदेश का मामला है। भाजपा संबंधित परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। प्रशासन यह जान ले कि जेल भेजने की गीदड़ भभकी से हमें नहीं डरा सकते। आप गिरफ्तारियां करेंगे तो भाजपा के सांसद, विधायक और नेता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और सब इसके लिए तैयार हैं। सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान न ले।

सीएम की 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की विचारधारा का परिणाम यह घटना
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की मानसिकता से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। हिंदूवादी समाज से जुड़े लोगों को फंसाने और उन्हें जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। हिंदुत्व की भावना को कुचलने और उन्हें अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। माजरा की यह घटना भी मुख्यमंत्री की इसी विचारधारा का परिणाम है। इस संवेदनशील मुद्दे पर एक मंत्री घटिया बयान दे रहा है, जिसका जिक्र भी हम यहां नहीं कर सकते। जिले से जुड़े मंत्री को तो प्रशासन व पुलिस को साफ-साफ यह कहना चाहिए था कि पहले बिटिया को खोज कर लाओ, बाकी बातें बाद में होगी, लेकिन यहां तो संरक्षण दिया जा रहा है। जब भावनाएं आहत होंगी, तो एक बाप क्या करेगा? 

पुलिस को पता था लड़की कहां है, फिर भी नहीं की काेई कार्रवाई 
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस को पता था कि लड़की कहां है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद ऐसे हालत बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी लोगों को शांत करवाने का काम कर रहे थे, लेकिन उन पर ही हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर दिया। जो भी हुआ है, उसके लिए एकमात्र सरकार और प्रशासन दोषी है। 

सत्ता के संरक्षण में काम करना बंद करें पुलिस व प्रशासन 
जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और गिरफ्तारी का यह सिलसिला बंद किया जाए। सत्ता के संरक्षण में पुलिस व प्रशासन काम करना बंद करें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून-कायदा भूल चुके अधिकारी यह जान लें कि सरकारें आती हैं, जाती हैं। सत्ता का इतना मद ठीक नहीं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!