मंडी में कोरोना से कुल्लू के व्यक्ति की मौत, 10 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2021 08:55 PM

one death and 10 new cases of corona in mandi

मंडी जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से कुल्लू जिला के एक व्यक्ति की कोविड अस्पताल नेरचौक में मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति कुल्लू जिला के शिल्ला के भुंतर का निवासी था और 31 दिसम्बर 2020...

मंडी (पुरुषोत्तम): मंडी जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से कुल्लू जिला के एक व्यक्ति की कोविड अस्पताल नेरचौक में मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति कुल्लू जिला के शिल्ला के भुंतर का निवासी था और 31 दिसम्बर 2020 को उसे कोविड अस्पताल नेरचौक में भर्ती किया गया था। वीरवार सुबह 11 बजे संक्रमित ने दम तोड़ दिया। मृतक उच्च रक्तचाप व मधुमेह की बीमारियों से पीड़ित था।

सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 में से 7 आरटी-पीसीआर और 3 रैपिड टैस्ट में  पॉजिटिव पाए गए हैं। 7 संक्रमितों में 2 कमांद आईआईटी के कर्मचारी हैं, वहीं 2 दुदर नेला मंडी, एक लोहारा बल्ह, एक वार्ड नंबर 2 जोङ्क्षगद्रनगर तथा एक सुंदरनगर कालोनी का है। मंडी जिला में अब एक्टिव केस घटकर 184 रह गए हैं। नेरचौक मैडीकल कालेज में अब मंडी जिला के 10 संक्रमित ही भर्ती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!