अब गूगल पे और क्यूआर कोड से मिल सकेगा डिपूओ से राशन

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Nov, 2021 11:30 AM

now google pay and qr code will be able to get ration from depo

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार अब एक नई व्यवस्था को लागू करने जा रही है। प्रदेश के करीब 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अब गूगल पे और क्यूआर कोड से सस्ता राशन उपलब्ध हो सकेगा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार अब एक नई व्यवस्था को लागू करने जा रही है। प्रदेश के करीब 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अब गूगल पे और क्यूआर कोड से सस्ता राशन उपलब्ध हो सकेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 50 डिपो में चल रहे सफल प्रयोग के बाद अब सरकार ने सभी 5000 डिपुओं में इसे लागू करने का फैसला लिया है। कोरोना के चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है। इससे डिपो होल्डरों को सरकार के अकाउंट में पैसा जमा कराने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी पर तीन दालें (मलका, माश, दाल चना), दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), नमक, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी शामिल है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने बताया कि डिपुओं को क्यूआर कोड जारी करने के आदेश कर दिए हैं। डिपुओं में अभी पहले की तरह कैश पर भी राशन मिलता रहेगा। आने वाले समय में इसे बंद किया जा सकेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो होल्डर्स को निर्देश दिए हैं कि वह महीने की 5 तारीख तक राशन लेकर इंडेंट कटवा लें, ताकि सप्ताह के भीतर सप्लाई पहुंच सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!