Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2021 06:35 PM

हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के बाद अब स्थानीय कौवे में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, ऐसे में प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा और बढ़ गया है। फतेहपुर से भेजे गए मृत कौवे के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बता दें कि 2 कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई...
कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के बाद अब स्थानीय कौवे में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, ऐसे में प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा और बढ़ गया है। फतेहपुर से भेजे गए मृत कौवे के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बता दें कि 2 कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपनिदेशक पशु पालन विभाग धर्मशाला डा. संजीव धीमान ने पुष्टि की है। डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि फतेहपुर से 3 दिन पहले 3 कौवों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए थे, जिनमें से 2 कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी कौवों की मौत बर्ड फ्लू के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि अब इन सैंपल को भोपाल भेजा जााएगा।